• बंजारन माई समिति के लोगों ने विरोध जताया

शाहपुर। मध्य प्रदेश सरकार ने भू माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को बैतूल जिले के शाहपुर से हो गई है अभियान के तहत आज शाहपुर में भू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। शाहपुर तहसीलदार वेदनाथ वासनिक ने बताया की कुछ लोगों ने नाले पर अवैध कब्जा कर लिया था इसके कारण नाले का पानी भी रुकने लगा था इन्हें भू माफियाओं की श्रेणी में चिन्हित करके 5 पक्के अतिक्रमण तोड़े  गए हैं वासनिक का कहना है कि अवैध कब्जे वाले और कई मकान भी चिन्हित किए गए हैं ।
वही पास बने हुए बंजारन माई के मंदिर को भी लोगों के लाख मना करने के बावजूद गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ी । बंजारन माई सेवा समिति की महिलाओं का कहना था कि पहले बहा एक छोटा चौपाल  पचासो साल पुराना था और पचास पचास सो  सो रुपए चंदा करके वह मंदिर का निर्माण किया जा रहा था पर महिलाओं की एक ना सुनते हुए प्रशासन द्वारा उस मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। बंजारन माई  सेवा समिति की महिलाएं आक्रोशित होकर तहसील कार्यालय का घेराव किया साथ ही आवेदन दिया कि अगर प्रशासन द्वारा मंदिर का निर्माण नहीं किया गया आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करेंगे, साथ ही हिंदू संगठनों ने भी भारी आक्रोश देखने को मिला।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *