• वित्त मंत्री ने विधानसभा में की घोषणा, भाजपा अध्यक्ष ने जताया आभार

बैतूल। बैतूल के सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल और आमला क्षेत्र के विधायक डा.योगेष पंडाग्रे के प्रयासो से जिले को छह सडको के लिए साडे बत्तीस करोड रू. से अधिक की राषी मिली है। इस सबंध में मंगलवार को विधानसभा में बजट भाषण देते हुए वित्तमंत्री जगदीष देवडा ने घोषणा की। वित्तमंत्री जगदीष देवडा की घोषणा का भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान, वित्तमंत्री जगदीष देवडा, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, ने आभार व्यक्त किया है। श्री शुक्ला ने बताया कि वित्तमंत्री जगदीष देवडा ने विधानसभा में वर्ष 2021-2022 का बजट प्रस्तुत करते हुए घोषणा की कि बैतूल जिले में 20 किमी बैतूल बायपास हेतू 17 करोड रू. हरदौली से काठी मार्ग 3.60 किमी लागत 3 करोड10 लाख, मोरखा से कोहपानी होते हुए ब्रम्हनी मार्ग 2.50 किमी 2 करोड 10 लाख रू., परासिया मार्ग से लादी होते हुए रतेडा तक सडक निर्माण 3.20 किमी 4 करोड रू. लालढाना गुबरैल से दुनई मार्ग 3 किमी 3 करोड 20 लाख रू. और कैली से कायदा 4 किमी हेतू 3 करोड 20 लाख रू. का प्रावधान किया गया है। श्री शुक्ला ने कहा उक्त मार्गो का प्लान पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय में किया गया था। परंतू वर्ष 2018 में प्रदेष में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इन कार्यो को रोक दिया गया। जब प्रदेष में जनता के आर्षीवाद से पुनः षिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी तो प्रदेष में विकास की गति तेज हो गई और आज मंगलवार को बैतूल जिले के नागरिको को 32 करोड 60 लाख रू. से बनने वाली सडको की सौगात मिली है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *