सारनी। सोमवार को व्यापारियों एवं कालीमाई ट्रक युनियन एसोसिएशन के पदाधिकारीयों की बैठक हुई और यह चर्चा की गई कि खदानों में लगी गाड़ियों की 10 से 12 दिन का समय लग रहा है। जिसमें कई मोटर मालिक की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। ओर फायनेंस कंपनी गाड़ी खीचनें की तैयारी में लगी हुई है और डीजल के रेट बढ़ते दामों से व्यापारियों से चर्चा की गई एवं लोकल गाड़ीयों की प्राथमिकता पर ध्यान दिया जाये । काली माई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि खदानों की पोजिशन को देखते हुए जो गाड़ीयाँ भरने मे 10-10 दिन लग रहा है सेल्स आफीसर के इस संबंध से अवगत कराया गया एवं व्यापारियों के कोयले की क्वालिटी में सुधार करने के लिए सेल्स आफीसर से चर्चा की गई एवं डीजल के बढ़ते दामों के लेकर भी व्यापारियों से भाड़े का बढ़ाने की मांग की गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *