बैतूल। बैतूल विधानसभा अंतर्गत बैतूलबाजार मंडल अध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में जसौंदी ग्राम पंचायत के सरपंच फूला टेकाम सहित एक दर्जन आदिवासी शुक्रवार को जिला कार्यालय विजय भवन में पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल ,जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की उपस्थिती में भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा,अनिलसिंह कुषवाह, जिलापंचायत सदस्य राजा पंवार, सतीष बडोनिया, पूर्व नपाध्यक्ष सुधाकर पंवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेष राठौर, अषोक वर्मा, मंडल महामंत्री तेजीराव पांसे, उपाध्यक्ष पवन राठौर,मंत्री राजेष पाल भी उपस्थित थे। ये हुए शामिल – ग्राम पंचायत जसोंदी के सरपंच फूला टैकाम, के साथ ग्राम बडोरी के जयराम परते, अषोक उइके, मानक टेकाम, सुरेष इरपाचे, सुन्दा परते, झनक टेकाम, संपत्ति परते, शांता वाडिवा, सुगन्ती परते, सूरतलाल सरियाम,पारधे नवडे, भाजपा में शामिल हुए। सभी का पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने स्वागत किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *