- अब 25 फरवरी तक करा सकेंगे किसान अपना पंजीयन
बैतूल। राज्य शासन द्वारा गेहूं उपार्जन हेतु किसानों के लिये पंजीयन की अवधि पाँच दिन बढ़ा दी गई है। रबी विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान अब 25 फरवरी तक ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकेंगे। पूर्व में शासन द्वारा पंजीयन की अवधि 25 जनवरी से 20 फरवरी तक तय की गई थी। समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन की अवधि प्रदेश भर के लिये बढ़ाई गई है। इस बारे में राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।