• जिन्होंने किसानों के साथ आतंकवादी जैसा सुलूक किया वह आज किसानों के नाम पर कर रहे राजनीति

सारनी। कंगना रनौत के तथाकथित ट्वीट को लेकर सारणी ही नहीं अपितु जिले और प्रदेश की राजनीति भी गरमा रही है जहां एक ओर जिला कांग्रेस द्वारा कंगना रनौत के विरोध का आवाहन किया गया है वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा कंगना रनौत की शूटिंग एरिया पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है तो दूसरी ओर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल पड़ा है। इसी क्रम में भाजपा के मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग कंगना रनौत का विरोध कर रहे हैं वह सारणी की अस्मिता और पहचान को धूमिल करना चाहते हैं प्रेस नोट जारी कर प्रकाश शिवहरे ने कहा कि जिनके स्वयं के हाथ किसानों के खून से रंगे हुए हैं वे आज किसानों के हितैषी बनने का प्रयास कर रहे हैं।शिवहरे ने मुलताई गोलीकांड की याद ताजा करते हुए कहा कि जिन्होंने मुलताई में किसानों के साथ आतंकवादियों जैसा सुलूक किया था वह तथाकथित ट्वीट पर आज ओछी राजनीति कर रुपहले पर्दे पर सारणी का नाम खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के मंडल महामत्री प्रकाश शिवहरे ने जिला प्रसाशन से कंगना रनौत के शूटिंग एंव ट्रैवलिंग ऐरिया की सुरक्षा बडाने की मांग की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *