- मतदान केंद्र तक सर्मपण अभियान चलाकर मनाएंगे एकात्म मानववाद के प्रणेता पं . दिनदयाल उपाध्याय की की पुण्यतिथि : नरेन्द्र गडेकर
सारनी। पं . दिनदयाल उपाध्याय जी की पुन्यतिथी के पुर्व भाजपा कार्यालय में आयोजीत की गई वृहद बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता पी.जे. शर्मा ने की एंव आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी जिला मंत्री रंजीत सिंह, मंडल प्रभारी नरेन्द्र गडेकर,आजीवन सहयोग निधि समर्पण अभियान के मंडल प्रभारी भीम बहादुर थापा, मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा,हरी यादव, पंजाब राव बारस्कर,राजू बतरा के आतिथ्य में पंडीत दिनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक आरम्भ हुई।
इस अवसर पर अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने सभी आगंतुक अतिथियों के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं का स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया और मंडल के प्रभारी नरेन्द्र गडेकर ने कहाँ जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा मानववाद का दर्शन देश को दिया है उसी को आत्मसाध करने के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार कार्य कर रही जिसका उदाहरण उज्जवला योजना प्रधान मंत्री आवास योजना संबल योजना इसी का उदाहरण है उसके पश्चात आजीवन सहयोग निधि समर्पण अभियान के जिला प्रभारी रंजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक सुचिता एवं स्वालंबन के लिए प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी से अभियान का शुभारंभ हो रहा है सभी मतदान केंद्रों तक इस अभियान को पहुंचाए जाने का लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व ने सौंपा है हर मतदान केंद्र से समर्पण अभियान पार्टी की आर्थिक सूचिता और स्वावलंबन को मजबूत करेगा सभी कार्यकर्ता पंडित उपाध्याय जी की पुण्य तिथि को मतदान केंद्रों पर जाकर मनाए तदुपरांत भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा मंडल सारणी सदैव ही उत्कृष्ट और सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए पहचाना जाता है इस बार भी हमें पार्टी के निर्देशों का पालन कर पार्टी की रीति नीति को मतदान केंद्रों तक पहुंचा कर समर्पण अभियान को सफल बनाना है। उसके पश्चात आजीवन सहयोगी अभियान के मंडल प्रभारी भीमबहादुर थापा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि आर्थिक सुचिता स्वालंबन भारतीय जनता पार्टी की पहचान इस बार मंडल का लक्ष्य बड़ा हो सभी कार्यकर्ता इस लक्ष्य को पाने के लिए जुट जाए सभी के सहयोग से ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उसके उपरांत वरिष्ठ भाजपा नेता पी जे शर्मा,रंजीत सिंह, सुधा चन्द्रा, राजू बतरा,पंजाब राव बारस्कर, नागेन्द्र निगम, प्रकाश शिवहरे, ज्योती नागले, रविन्द्र देशमुख, राजबली सिंह, कृष्णा साहू, नन्हे सिह, सुनंदा पाटिल, सुनीता मुकेश यादव,मुकेश जैसवाल, प्रकाश डेहरिया, गोलु राजपूत, मुकेश बाबू सिंह,राकेश बारंगे, संतलाल यादव, रमेश सिंह, बॉबी हैदर, तस्लीम मंसुरी, गोविन्द साहु, मुकेश सोनारे, संतोष राजेश, मीरा गावण्डे, असीम मण्डल,जसवंत परते, जागेश्वर साहू ने संघठन के प्रति अपनी समर्पण निधि प्रस्तुत की। इस अवसर रेवा शकर मगरदे, शिबू सिंह, सविता डेहरीया, पुर्णा भुमरकर, रमेश खवसे, बन्टी अग्रवाल, रमेश पवार, विनय मदने, जगदीश पवार, नरेन्द्र उधडे, प्रवीण सूर्यवंशी, मनोज ठाकुर, संगीता दवण्डे, सुनीता पवार,नत्थू देशमुख, कृष्णा साकरे, मुकेश यादव, योगेश बर्डे, रमेश हारोडे, संजीत चौधरी, प्रवीण सोनी,विन्नी रॉय, राहुल कापसे, राहूल बर्डे, सुनील पाटील, संतोष रकसेले, रामपाल साहू,मारोती पान्से, डा पाल,आनंद राउते, और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री किशोर बरदे ने किया और सारनी मंडल के सभी मतदान केन्द्रो पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को मतदान केन्द्रो पर मनाए जाने की कार्य योजना सभी कार्यकर्ताओं को बताई।