• भाजपा जिला बैठक में बोले पूर्व प्रदेष कोषाध्यक्ष

बैतूल। आजीवन सहयोग निधि ,नगरीय निकाय चुनाव की पूर्व तैयारीयो को लेकर भाजपा की जिलास्तरीय कामकाजी बैठक जिला कार्यालय विजय भवन में प्रदेष के पूर्व कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आमला विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, नगरीय निकाय चुनाव की प्रदेष संचालन समिति के सदस्य अलकेष आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजलाल जावलकर, आजीवन सहयोग निधि प्रभारी रंजीत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

निधि के माध्यम से लोगो को दल से जोडे – हेमंत

बैठक में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आजीवन सहयोग निधि का संग्रह हमारे लिए मात्र धन एकत्रित करने का माध्यम ही नही है बल्कि इसके द्वारा हम आम लोगो को मन से दल से जोड सकते है। उन्होने कहा कि सभी को जिम्मेदारी दे एवं जिम्मेदारी का वर्गीकरण कर हम प्रदेष द्वारा दिए गए लक्ष्यो को प्राप्त कर सकते है। नगरीय निकाय चुनाव की पूर्व तैयारी को लेकर श्री खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल जिले में इन निकायो में पार्टी को पहले भी सफलता मिलती रही है। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता इस बारे में पार्टी के निर्देषो का पालन करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ के हितग्राहीयो की सूची बनाए और इनसे संपर्क करें।

मंडल स्तर पर अच्छी योजना बनाकर लक्ष्य को प्राप्त करें – बबला शुक्ला

बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने इस वर्ष आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य हमारे जिले का पांच गुना कर दिया है। इसीलिए सभी मंडलो में अच्छी योजना बनाकर लक्ष्य को प्राप्त करेगें तो सफलता अवष्य मिलेगी। उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। इसीलिए पार्टी के व्ययो के लिए हम कार्यकर्ताओ से निधि संग्रह करते है। यह योजना हमारे प्रेरणास्त्रोत स्व.कुषाभाउ ठाकरे जी ने मध्यप्रदेष से शुरू की थी। जिसे आज पूरे देष में लागू किया गया है। बबला शुक्ला ने बताया कि भाजपा के प्रेरणा पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथी 11 फरवरी को पार्टी हर वर्ष समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। इस दिन कार्यकर्ता निधि का समर्पण करते है। नगरीय निकाय चुनाव के सबंध में उन्होने बताया कि वर्तमान में मतदाता सूची का पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है।

सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची का अवलोकन कर नाम जोडने ,कटवाने पर ध्यान देवें, नपास्तर पर जारी होगा घोषणा पत्र – अलकेष आर्य

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा बनाई गई संचालन समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक अलकेष आर्य ने पार्टी द्वारा दिए गए निर्देषो एवं होने वाले कार्यकमो की जानकारी दी। श्री आर्य ने कहा कि इस बार चुनाव को लेकर प्रदेष संगठन द्वारा तो घोषणा पत्र जारी होगा। साथ ही नपा स्तर पर भी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। बैठक को विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, निधि के जिला प्रभारी रंजीत सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन आजीवन सहयोग निधि सह प्रभारी जगदीष पंवार ने एवं आभार गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने व्यक्त किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल प्रभारी, मंडल आजीवन सहयोग निधि प्रभारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, जनपद अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, नपाध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सदस्य, कोआपरेटिंव बैंक, नागरिक बैंक के संचालक प्रमुखरूप से उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *