भैंसदेही। युवा समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में साहू समाज का परिचय सम्मेलन एवं पारिवारिक स्नेह समारोह का आयोजन आगामी सात फरवरी को शिवाजी आडोटोरियम में सुबह ११ बजे से किया जाएगा। युवा साहू समाज सेवा संगठन बैतूल के अध्यक्ष विजय साहू ने बताया कि इस समारोह में विवाह योग्य युवक युवतियों को परिचय के साथ ही समाज के १२० लोगों को समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए दानवीर भामाशाह, महाराजा विक्रादित्य, भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी, धानु भगत सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा। संगठन के ग्रामीण इकाई अध्यक्ष डैनी उतपुरे ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ परिचय देने पर चांदी की थाली संगठन के द्वारा प्रदान की जाएगी। समाज में पहली बार नेक्रोलाजी समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें संगठन से जुड़े समाज सेवियों पर एक फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के इतिहास पर आधारित एक पत्रिका का भी विमोचन किया जाएगा जिसमें विवाह योग्य युवक युवतियों की जानकारी भी संग्रहित की गई है। डाक्टर दीप कुमार साहू ने समाज के लोगों से कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *