शारिक इलेवन भोपाल ने रेड रोज शोभापूर को 6 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया

Estimated read time 0 min read
  • पुरुस्कार वितरण मे विधायक डा० योगेश पण्डाग्रे,पूर्व सांसद हेमंत खंड़ेलवाल ,भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला, नपा अध्यक्ष आशा भारती ने खिलाडियो को पुस्कृत किया
  • आमला विधायक ने आयोजन समिति की मांग पर जीम के सामान के  लिये 5 लाख रू देने की घोषणा की

सारनी। जनआर्दश स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान मे आयोजित स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी की स्मृति मे आयोजित राज्यस्तरिय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन मे शारिक इलेवन भोपाल  वर्ष 2021 की विजेता एव रेड रोज शोभापूर उपविजेता टीम को आमला सारनी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डा० योगेश पण्ड्राग्रे, पूर्व संसद हेमंत खण्डेल वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, नपा अध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती, पूर्व नपा उपाध्यक्ष आंनंद प्रजापति,डा० जय सिगंपुरे,सारनी एसड़ीओपी चौधरी जी,थाना प्रभारी महेन्द्र सिह चौहान, डब्लू सी एल प्लानिग आफिसर मदन कुमार व्यपारी संघ अध्यक्ष बगड़ोना राजू बतरा,कालिमाई व्यपारी संघ अध्यक्ष रमेश हरोड़े,सहित यूनियन के पदाधिकारी एव पार्षद जनप्रतिनिधियो की उपस्थिती मे पुरुस्कार वितरण किया गया।  स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के 21 वे दिन दो सेमीफाइनल एवं एक फाइनल के तीन मैच  खेले गये।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिहं,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम ने बताया की
आज का पहला सेमी फाइनल मैच विकी शाइनिंग स्टार पाथाखेड़ा व रेड रोज शोभापुर के बीच खेला गया । विकी शाइनिंग स्टार पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड रोज शोभापुर ने 12 ओवरों में 6 विकेट पर 116 रन बनाए और विकी शाइनिंग स्टार के सामने 117 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए विक्की शाइनिंग स्टार 12 ओवर मे 85 रन ही बना पाई 31 रनों से रेड रोज यह मैच जीत गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच आलोक जिन्होंने 23 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली
  आज का दूसरा सेमी फाइनल मैच सारिक इलेवन भोपाल व साईं सुपर जवाहर क्लब बगडोना के बीच खेला गया । सारिक इलेवन भोपाल ने 12 ओवर मे 6 विकेट पर 150 रनो का विशाल लक्ष्य खडा किया 151 के लक्ष्य का पिछा करने उतरी साई सुपर जवाहर क्लब बगडोना ने 12 ओवर खेलते हुए 108 रन हि बना पाए और यह मैच शारीक इलेवन 42 रनसे जित गए  इस मैच के मैन आफ द मैच सुमित कोठारी जिन्होने 27 गेंद पर 69 रन बनाए।
आज का तीसरा फाइनल मैच शारीक इलेवन  भोपाल  व रेड रोज शोभापूर  के बीच खेला गया। रेड रोज शोभापूर ने टॉस जीतकर  पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेड रोज शोभापूर ने निर्धारित 10 ओवरों मे 42 रन 6  विकेट खोकर बनाएं 43 रनों का पीछा करने उतरी शारीक इलेवन भोपाल ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासील कर  लिया यह मैच शारीक भोपाल 6 विकेट से जीत गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच शारीक क्लब भोपाल के मकबूल  जिन्होने 2 विकेट एवं 6  रन कि पारी खेली मैन ऑफ द मैच बने।
आज के मैच के विजेता एव उपविजेता का पुरुस्कार वितरण समारोह मे पी जे शर्मा,  दशरथ सिह जाट,महेन्द्र सिह ठाकुर, कमलेश सिह,आमला मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रकाश राव, यूनियन के पदाधिकारी श्रीकांत चौघरी,अशोक नामदेव,भरत सिह,पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र भारती, सीता राम सेठ,उमेश रघुंवशी,मोहन मोरे,मो. ताहीर,  रवी ठाकुर प्रकाश शिवहरे , चन्द्रभान सिह,  ग्राउण्ड मे पहुचकर खिलाडियो को मैन आफ द मैच का पुरुस्कार वितरण  पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सरंक्षक रंजीत सिह,,जीपी सिह, भीम बहादूर थापा, नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,योगेश बर्डे, सुभाष सिह  खुशीलाल पवार,किशोर ड़ेहरिया,अजय प्रजापति, पिंटू अंसारी,सुभाष सिह,संजीत चौधरी सुनील सिंह चांद अंसारी बंटी पण्ड्राग्रे, सेहित अग्रवाल,हलचल गुप्ता,दिलिप विश्वकर्मा, राजा पंडाग्रे,गणेश महस्की, देवेन्द्र वामनकर अमित अग्रवाल,,आदित्य भारती,प्रफुल त्रिपाठी कमल सातनकर, राजा गोहै जयदेव उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours