• कोई भी कार्यकर्ता आजिवन सहयोग निधी से देने से वंचित न रहे – रंजीत सिह
  • जिला मंत्री रंजीत सिंह ने  जिला एव प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया

सारनी। भारतीय जनता पार्टी आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी द्वारा जिला मंत्री रंजीत सिंह का स्वागत सम्मान कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाँ की ये हमारे लिए गर्व की बात है की सारनी के वरिष्ट नेता रंजीत सिंह को इस बडे अभीयान का जिला प्रभारी बनाया गया है पूर्व में भी वे कई प्रमुख दायित्वों का निर्वाहन बड़ी सफलता पूर्वक कर चुके है वे निश्चित रूप से जिला और प्रदेश नेतृत्व की आशाओं पर खरा उतरेंगे । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा की सारणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने हमेशा ही जिले व प्रदेश में विशेष स्थान बनाया है जिला और प्रदेश नेतृत्व में एक बार फिर सारणी मंडल के नेता रंजीत सिंह जी को एक महती जिम्मेदारी दी है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं,पिछले वर्ष भी सारणी मंडल ने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया था इस वर्ष भी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में सारणी मंडल अपने लक्ष्य को पूरा करेगा। नपा उपाध्यक्ष भीम बहदुर थापा ने भी श्री रंजीत सिंह बधाई दी और जिला, प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रेषित किया । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री एवं आजीवन सहयोग निधि अभियान के जिला प्रभारी  रंजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहाँ की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ज़िलाध्यक्षों और आजीवन सहयोग निधि प्रभारियों की प्रदेशस्तरीय बैठक मैं मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष जी के साथ सम्मिलित हुआ था जिसमे मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  बीडी शर्मा ,प्रदेश संगठन मंत्री  सुहास भगत जी का  मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिला और प्रदेश नेतृत्व के निर्णय पर आर्थिक सुचिता एवं स्वालंबन की आजीवन सहयोग निधि का जिला प्रभारी नियुक्त किया है जिसके लिए मै भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बाबला शुक्ला, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का  मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं साथ ही इस जिम्मेदारी पर आप सभी ने जो मुझे बधाई शुभकामनाएं और आशीष दिया है उसका मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं साथ ही सारणी मंडल ने ये स्वागत सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है उसके लिए मै आप सभी का आभारी हूँ । साथ ही मै आप सभी से को बताना चाहता हूं की प्रदेश नेतृत्व का जो निर्देशन प्राप्त हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संगठन महामंत्री सुभाष भगत सह संगठन महामंत्री हेतान्द जी के साथ आजीवन सहयोग निधि के प्रदेश प्रभारी कृष्‍ण मुरारी मोघे का निर्देश है की आर्थिक सुचिता एवं स्वालंबन के लिए प्रति वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी से आजीवन सहयोग निधि ली जाती है इस वर्ष भी इसी क्रम में आजीवन सहयोग निधि का संग्रहण किया जाएगा जिसमें मध्य प्रदेश को 33 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है इसके तहत भाजपा के मंत्री  सांसद, विधायक पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं से सहयोग उठाएंगे जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालीका, नगर पंचयत जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ,सदस्य सरपंच, पार्षद, पंच, जिला पदाधिकारी, जिला कार्य समिति, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यकारिणी, मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग प्रकल्प पदाधिकारी एवं सदस्य वरिष्ठ नेता पूर्व जनप्रतिनिधि, आजीवन सहयोग निधि अवश्य रूप से ली जानी है कोई भी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि नेता कार्यकर्ता से आजीवन सहयोग निधि आवश्यक रूप से ली जानी है साथ में यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि कोई भी कार्यकर्ता आजीवन सहयोग निधि देने से वंचित ना रहे। रंजीत सिंह ने आगे अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओ के सहयोग से ही इस अभीयान को सफल किया जा सकता है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिस भी कार्य का बीड़ा उठा लेते हैं वह कार्य निश्चित ही सफल होता है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे, महिला नेत्री सुनंदा पाटिल, रेवा शंकर मगरदे, शिबू सिंह, कृष्णा साहू,विनय मदने, कुबेर डोंगरे,रूपलाल बेलवंशी, जगदीश पवार, योगेश बर्डे, परमेश्वर नागले,अशोक बारंगे, प्रकाश डैहरीया, गोलू राजपूत, मुकेश यादव, विनी राय एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *