बैतूल। प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ 26 जनवरी को बैतूल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ 25 जनवरी की रात्रि 10 बजे बैतूल सर्किट हाउस पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। श्री धाकड़ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्री धाकड़ दोपहर 13.30 बजे सदर बाजार बैतूल में किराड़ समाज द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में सम्मिलित होंगे एवं सायं 4 बजे बैतूल से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *