सारनी। रविवार को महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 3 आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 3_2 की कार्यकर्ता व सहायिका द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया जिसमें वार्ड की किशोरी बालिकाओं महिलाओं बच्चे व शौर्य दल के सदस्य, मात्र सहयोगिनी समिति के सदस्य व वार्ड पार्षद को आमंत्रित किया गया और माननीय शिवराज सिंह चौहान जी मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम राष्ट्रीय बालिका दिवस को लाइव सुना गया जिसमें लाडली लक्ष्मी योजना प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना पंख अभियान छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन सभी की जानकारी लाइव सुनकर उत्साहवर्धन किया गया पर्यवेक्षक राखी ज्ञानचंदानी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बालिका दिवस बनाया गया जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दीपमाला नागले लीला पाटिल सहायिका निर्मला पवार एवं किशोरी बालिका अंकिता प्रियंका भूमि लक्ष्मी धुर्वे कृपा सरनकर मुस्कान फातिमा रूपाली आदि बालिकाएं उपस्थित हुई