• आगे बढ़ने का नारा दिया था  – विशाल बतरा 

घोड़ाडोंगरी। भारतीय जनता पार्टी मण्डल घोड़ाडोंगरी द्वारा राष्ट्र के लिए स्वाधीनता सर्वोपरि के मंत्र को अपनाने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस 125 वी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया।  इस अवसर पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओ ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की छाया चित्र पर माल्या अर्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बतरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुभाष चन्द्र बोस के बताए पथ चिन्ह देशवासी में राष्ट्रवाद की भावना का संचार करते है।और नेताजी ने अपनी ताकत पर विश्वास कर आगे बढ़ने का नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो में तुम्हे आजादी दूंगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन चित्रण पर प्रकाश डालकर कार्यकर्ताओ को उनके पथ पर चलने का आग्रह किया। नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने कहा कि आज की विश्व की युवा पीढ़ी नेताजी सुभाषचंद्र बोस,स्वामी विवेकानंद,शहीद भगत सिंग जैसे युवा क्रांतिकारीयो को अपना आदर्श मानकर आज भारत को विश्वगुरु बनाने की और अग्रसर है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल के महामंत्री बिजालाल धुर्वे ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने भारत के आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके कारण आज हम आजादी की सांस ले पा रहे है।पराक्रम दिवस के कार्यक्रम का संचालन जतिन काकू आहूजा,और आभार उपाध्यक्ष राकेश अरोरा द्वारा किया गया इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष आशीष वागद्रे,इंदल यादव,मंत्री राकेश अग्रवाल,रेक्चन्द यादव,नरेश बारसे,राजू यादव,आशीष यादव ,मुकेश राठौर,यादव महाराज, रूपचंद यादव, योगेश साहू,रोहित चौहान सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *