बैतूल। बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद दुर्गादास उइके आज 24 जनवरी रविवार को मुलताई ब्लाक के विभिन्न ग्रामो में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत योजनाओ का शिलान्यास करेगें। प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद श्री उइके आज 24 जनवरी को सुबह 10.30 बजे मुलताई ब्लाक के बानूर में बानूर, उमनपेठ, ऐनस, सोनोरा, दोप. 12 बजे हेटी, 1.30 बजे पारेगांव, 3 बजे हथनापुर और 4 बजे पिपरिया में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत प्रदान रेट्रोफिटिंग योजना का शिलान्यास करेगें।