- दुल्हारा में धड़ल्ले से जारी है अवैध कोयला उत्खनन का खेल
- मुख्यमंत्री के माफियाओ के खिलाफ अभियान को ढेंगा दिखाते अधिकारी

घोड़ाडोंगरी। लंबे समय से अवैध कोयला उत्खनन के लिए पूरे प्रदेश में फेमस घोड़ाडोंगरी तहसील के अंतर्गत ग्राम दुल्हारा ,और तवा नदी के किनारे बसे कई गांव में गुरुवार राज एक्सप्रेस की खबर के बाद कोल माफियाओं में हड़कम्प मच गया है गुरुवार देर शाम कोल माफियाओं के दलाल अपने अपने स्तर से राज एक्सप्रेस की आवाज को दबाने का प्रयास करते नजर आए लेकिन राज एक्सप्रेस मुख्यमंत्री शिवराज के माफियाओं के खिलाफ चल।रहे अभियान में अपनी बड़ी भूमिका निभाने में जनता के समनेन्स अवैध कोल उत्खनन को बन्द कराने में पीछे नही हट रहा है राज एक्सप्रेस ने इन कोल माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ कर स्थानीय अधिकारियों को भी जगाने का काम प्रारम्भ कर दिया है गुरुवार जब कोल माफियाओं में हड़कंप मचा तब इस राज एक्सप्रेस के पास और भी चौकाने वाली जानकारी सामने आई राज एक्सप्रेस के पास आई पुख्ता जानकारी के हिसाब से मंडीदीप में एक ढाबे में दुल्हारा के अवैध कोयला का इतना बड़ा खेल होता था कि अभी भी मंडीदीप के ढाबे वाले ने 2 करोड़ रुपये का लेनदेन लटक गया है और ढाबे वाले ने 2 करोड़ रुपये देने से मना कर दिया जिससे मंडीदीप में होने वाला अवैध कोयला का धंधा बन्द हो गया लेकिन अब जब फिर से जब अवैध रूप से कोयला का उत्खनन चालू हो गया है तो कोल माफिया ने स्थानीय स्तर में कोयला की खपत करने का फिर से जुगाड़ कर लिया है और बड़े स्तर में कोयला का अवैध कारोबार बिना रोकटोक धड़ल्ले से चल रहा है और मुख्यमंत्री के माफियाओं के खिलाफ अभियान को ढेंगा दिखा रहे है|
+ There are no comments
Add yours