• कानून व्यवस्था की ली जानकारी
  • पीड़ित के स्वास्थ को लेकर की चर्चा
  • शासन ने इलाज के दिये एक लाख

सारनी। जांगड़ा में नाबालिग से दुराचार एवं गंभीर रूप से मारपीट के मामले में आईजी होशंगाबाद रेंज ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गांव में कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली । बुधवार को आईजी श्री कुशवाह जांगड़ा गांव पँहुचे । पीड़ित के परिवाजनों से चर्चा कर आरोपी पर कड़ी कारवाही का भरोसा दिया। आईजी को घटना एवं पीड़ित लड़की के बारे में एसपी सिमाला प्रसाद,एसडीओपी अभयराम चौधरी,टीआई महेंद्र सिह चौहान ने जानकारी दी। एसपी ने शासन की ओर से पीड़ित लड़की के इलाज के लिए एक लाख रुपए दिये जाने की बात कही।जांगड़ा गांव में घटना के बाद से पुलिस कर्मी तैनात किया है। आईजी ने मौके से साक्षय एवं अन्य सामग्री जुटाई गई उसके बारे में पूछताछ की। आई जी ने पीड़ित के ताजा हालत की समीक्षा करने के बाद पीड़ित के स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिये। गौरतलब है कि जांगड़ा में सोमवार की शाम 5 बजे खेत में मोटर बन्द करने गई नाबालिग लड़की से दुराचार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए आरोपी को घेराबंदी करके चार घण्टे में गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को पकड़े जाने से दलित समाज संगठनों ने एसपी एवं सारनी पुलिस की तारीफ की है। भीम सेना के प्रमुख नेता सन्तोष चौकीकर ने कहा की आरोपी को कड़ी एवं जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट कोर्ट में सुनवाई होना चाहिए। उन्होंने कहा की दलित बेटी के दुराचार करने वाले आरोपी को सारनी पुलिस ने ततपरता से कारवाही करके पकड़ लिया है । आरोपी के पकड़े जाने से दलित समाज ने संतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की के इलाज का पूरा खर्च शासन को उठाना चाहिए। दलित लड़की के दुराचार मामले को कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भगवान जावरे,मोहम्मद इलियास,बटेश्वर भारती ने एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ एसडीओपी अभयराम चौधरी एवं टीआई महेंद्र सिह चौहान को ज्ञापन दिया है। कांग्रेस नेताओ ने आरोपी को तत्काल पकड़ने पर पुलिस की प्रशंसा की एवं लड़की को न्याय दिलाने  की बात कही है। एसडीओपी श्री चौधरी एवं टीआई श्री सिह ने कहा की दुराचार के मामले में पुलिस ने धारा- 376,307,एसी एसटी एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उहोने कहा की पीड़ित लड़की के इलाज हेतु शासन ने एक लाख रुपए लड़की के खाते में डाले है। पुलिस अधीक्षक ने वारदात को गंभीरता से लेते हुये सारनी पुलिस को विवेचना गंभीरता से करने के निर्देश दिये थे ।

पीड़िता की हालत में सुधार

दुराचार एवं गंभीर मारपीट की वजह से घायल पीड़ित लड़की का इलाज नागपुर के हॉस्पिटल में चल रहा है । डाक्टरो ने पीड़ित की हालत में सुधार की बात कही है। पीड़ित के इलाज के लिए एसपी के निर्देश पर आर्थिक सहायता का प्रकरण तत्काल बनाकर सहायक आयुक्त को एसडीओपी सारनी ने बनाकर भेज दिया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *