• पीड़ित हुई नागपुर रेफर

सारनी। जांगड़ा में नाबालिग से दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने 4 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया है।। सोमवार की शाम 5 बजे खेत में मोटर बन्द करने गई नाबालिग लड़की से दुराचार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए आरोपी को घेराबंदी करके चार घण्टे में गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी अभयराम चौधरी एवं टीआई महेंद्र सिह चौहान ने बताया की नाबालिग लड़की से दुराचार की सूचना मिलते ही घोड़ाडोंगरी हास्पिटल पँहुच कर पीड़िता के बयान कार्यपालिक मजिस्टेड के सामने दर्ज किये गये। एसडीओपी श्री चौधरी एवं टीआई श्री सिह ने कहा की दुराचार के मामले में पुलिस ने धारा- 376,307,एसी एसटी एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लेते ही   पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमति श्रृध्दा जोशी को सूचना दी गई। पुलिस अधीकछ ने वारदात को गंभीरता से लेते हुये सारनी पुलिस को विवेचना गंभीरता से करने के निर्देश दिये थे । एसडीओपी अभयराम चौधरी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह चौहान के मार्ग दर्शन में टीम का गठन कर आरोपी सुशील वर्मा को4 घण्टे में घेराबंदी कर पकड़ लिया है। आरोपी को पकड़ने में  चौकी प्रभारी रवि शाक्य, उनि रवि ठाकुर, उनि अलका राय  विशेष भूमिका रही ।

पीड़िता नागपुर रेफर
दुराचार एवं गंभीर मारपीट की वजह से घायल पीड़ित लड़की को नागपुर रेफर किया गया है।
मौके पर पँहुची एसपी
दुराचार के मामले में एसपी सिमाला प्रसाद ने घटना स्थल पंहुचकर वारदात के बारे में एसडीओपी एवं टीआई सारनी से जानकारी ली।
पीड़िता के इलाज पुलिस करेगी मदद
दुराचार पीड़ित नाबालिग के इलाज में एसपी के निर्देश पर आर्थिक सहायता का प्रकरण तत्काल बनाकर सहायक आयुक्त को एसडीओपी सारनी ने बनाकर भेज दिया है। एसपी पीड़िता के स्वास्थ्य पर लगातार जानकारी प्राप्त करने के बाद पुलिस अधिकारियों को निर्देश भी दिये है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *