नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर चलाया जा रहा युवा सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

Estimated read time 0 min read

शाहपुर। नेहरू युवा केंद्र बेतूल द्वारा शाहपुर ब्लॉक के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया! स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन के शुभारंभ पर मुख्य अतिथियों द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया तथा माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ । सर्वप्रथम कोरोना संक्रमण को रोकने, बचने के लिए समस्त अतिथि एवं विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य सुनील जैन कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कहा गया मास्क, सामाजिक दूरी, सैनिटाइज का ध्यान रखते हुए घर से बाहर निकलना एवं किसी से भेदभाव नहीं करना साथ ही हम अपने आप को कैसे स्वच्छ एवं स्वस्थ रख सकते हैं इसके लिए  विद्यार्थियों को अनेक बातें बताई गई । आशीष राठौर ने स्वच्छता के बारे में बताया कि कैसे हम अपने आप को स्वास्थ्य एवं  स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया साथ ही स्वामी विवेकानंद के जीवन पर भी प्रकाश डालकर विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।  दीपा राठौर द्वारा मंच संचालन के साथ नेहरू युवा केंद्र स्वच्छता एवं स्वामी विवेकानंद के बारे में  विद्यार्थियों को जानकारी दी और बताया कि कैसे हमारा भारत देश गंदगी मुक्त भारत बन सकता है । इस पहल में भी सभी अपना सहयोग प्रदान करें ओर युवा सप्ताह में 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को पूरा कर सकता है।  कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथिगण एमके राठौर, यूनुस खान, पीसी भारती,  रीता राठोर, गिरीश सिंह राजपूत,  कमलेश शर्मा,  एम एल पवार, धनराज यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में श्रमदान कर सफाई की गई और साथ ही मास्क, सैनिटाइजर का वितरण कर स्वच्छता रैली का भी आयोजन किया गया। मंच संचालन का कार्य दीपा राठौर के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में मंच पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों पर आभार एनवायपी रूप राठौर द्वारा किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours