राम मंदिर निर्माण के निमित्त गांव में वाहन रैली निकाली

Estimated read time 0 min read

आमला। वर्षों से भव्य राम मंदिर की आस लगाए बैठे श्री राम भक्तों के लिए जब से भव्य राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई है तब से दिवाली जैसा उत्सव राम भक्त मना रहे हैं।श्री राम मंदिर निर्माण के लिए आज जन जागरण के उद्देश्य विशाल वाहन रैली निकाली गई यह रैली मां रेणुका धाम छावल मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात ग्राम बोरी खुर्द से होते हुए रतेड़ा जमदेही, नरेरा, कूटखेड़ी,सिमरिया,जमवाड़ा,देवगांव होते हुए रैली का समापन ग्राम लालवाड़ी में हुआ जहां पर ग्राम के ग्रामीणों ने रैली का सभी राम भक्तों को तिलक लगाकर स्वागत किया एवं प्रसाद वितरण किया गया।
वाहन रैली में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
श्री राम के जयघोष से युवाओं का जोश देखते ही बनता था युवाओं ने केसरिया वस्त्र पहनकर हाथों में ध्वज लेकर गांव में भगवा मय माहौल हो चुका था । 200 से ज्यादा वाहन हुए शामिल थे राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास ट्रस्ट के अंतर्गत बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए निधि संग्रहण का कार्य बैतूल जिले के प्रत्येक घर प्रत्येक परिवार तक संपर्क शुरू होने वाला है जिसके तहत आज आमला खंड के अनेक गांव में जनसंपर्क वाहन द्वारा अभियान शुरू हुआ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours