• राज्यस्तरिय क्रिकेट प्रतियोगिता मे सुपर 8 के मुकाबला 16 जनवरी से

सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवे दिन तीन मैच खेले गये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिहं,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिह, सुधा चन्द्रा, नागेन्द्र निगम ने बताया की आज का पहला मैच किंग शूटर पाथाखेड़ा व पुलिस इलेवन सारणी के बीच खेला गया। पुलिस इलेवन सारणी ने टास जितकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग शूटर पाथाखेड़ा ने निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 119 रन बनाए 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस इलेवन सारणी निर्धारित 12 ओवर खेलते हुए मात्र 77 रन ही बना पाई और यह मैच 42 रनों से हार गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच किंग शूटर के शिवा रहे जिन्होंने 24 रन बनाए एवं 1 विकेट हासिल किया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समिति के  एचएमएस यूनियन के महामंत्री अशोक नामदेव, बसंत नागले,अविनाश पाल द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
आज का दूसरा मैच आर टी एच इलेवन पाथाखेड़ा,व उत्कल बुल्स पाथाखेड़ा के बीच खेला गया । उत्कल बुल्स पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर मे 61 रन बनाये,62 रनों का पीछा करनी उतरी आर टी एच इलेवन पाथाखेड़ा ने 6 वे ओवर मे 2 विकेट खोकर आसान लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से यह मैच जीत लिया। इस मैच के मैन आफ द मैच आर टी एच इलेवन पाथाखेड़ा के गणेश मस्की बने जिन्होंने 2 ओवर में 2 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और मैन ऑफ द मैच बने। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समिति के संरक्षक रंजीत सिंह प्रमोद सिंह योगेश बर्डे,सुनील सिंह, प्रकाश डेहरिया द्वारा पुरस्कृत किया गया।

आज तीसरा मैच रेड रोज शोभापुर व लाइटिंग थंडर शोभापुर  के बीच खेला गया । रेड रोज शोभापुर  ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ने 12 ओवर मे 129 रन 6 विकेट खोकर विशाल स्कोर खड़ा किया। 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाइटिंग थंडर शोभापुर 10ओवर में ऑल आउट हो गई और 79 रनों से यह मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच रेड रोज शोभापुर के रंजन जिन्होंने 21 गेंद पर 43 रन की पारी खेली मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समिति के संरक्षक रंजीत सिंह जीपी  सिंह, पत्रकार अक्षय जोशी विनय मदने विक्की सिंह द्वारा प्रदान किया।इस अवसर पर आयोजन समिति के सरंक्षक रंजीत सिह,,जीपी सिह, भीम बहादूर थापा, नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,खुशीलाल पवार,किशोर ड़ेहरिया,अजय प्रजापति, किशोर बरदे,बंटी,पिन्टू अंसारी, विक्की सिह,संजीत चौधरी,तौफिक आलम,चांद अंसारी,राजा पण्ड्राग्रे,अमीत अग्रवाल,दिलिप विश्वकर्मा,योगेश र्बड़े,गणेश महस्की, देवेन्द्र बामनकर,शुभम जैन,रोहित अग्रवाल,सुरेश तिवारी,आदित्य भारती,प्रफुल त्रिपाठी,सुभाष सिह उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *