• कोविड के कारण नहीं हुआ भंडारा

सारनी। श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव मेले का शुभारंभ 12 जनवरी को हो चुका है, जिसके साथ ही दस दिवसीय मेले में लगातार सुबह से शाम तक श्रद्धालु आकर बाबा मठारदेव के दर्शन एवं मिले का लुफ्त उठा रहे हैं। लेकिन इस बार मेले में भंडारे का आयोजन मेला समिति द्वारा नहीं किया जा रहा है। गुरुवार मकर सक्रांति के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के तलहटी और शिखर मंदिर पर माथा टेका बाबा मठारदेव मेले में रामसत्ता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया यह रामसत्ता प्रतियोगिता 24 घंटे तक विजयी होने वाली टीम को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इन रामसत्ता प्रतियोगियों ने श्रद्धालुओं के बीच बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी जिससे सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए । मेले में व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को एसडीएम अनिल सोनी एवं घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने बाबा मठारदेव मेला पहुंचे और उन्होंने मेले में सुरक्षा व्यवस्था को देखा। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में पुलिस विभाग द्वारा 46 सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है निगरानी का भी निरीक्षण किया उसके पश्चात एसडीएम अनिल सोनी ने बाबा मठारदेव मंदिर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *