बैतूल। बैतूल-हरदा-हरसूद क्षेत्र के भाजपा सांसद दुर्गादास उइके के विषेष प्रयासो से केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन योजना के तहत बैतूल ब्लाक के ग्राम कोदारोटी में 56.14 लाख रू. की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का भूमिपूजन बुधवार को सांसद प्रतिनिधि नितिन बारस्कर, विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य द्वारा किया गया। गौरतलब है कि जल जीवन मिषन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके तहत हर घर तक शुद्व पेयजल पहंुचाना। इस योजना के तहत ही बैतूल ब्लाक के ग्राम कोदारोटी में 56.14 लाख रू. पेयजल योजना स्वीकृत की गई थी। भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व सरपंच प्रताप यादव, जुबेर पटेल,कमल मालवीय,घनष्यामदास यादव, रामू मालवी, रूपराम सोनी, गुरूदयाल मालवी, उत्तम अहाके, अंगद यादव, ओमप्रकाष, रामराज यादव, अमरलाल, राजू यादव, मधु यादव, हिमेष यादव, रामपाल यादव, कमलेष पटेल, सुरेष साहू, राजेष सोनी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।