सारनी। विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री सुशील शर्मा ने मध्यप्रदेश के   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  को  पत्र लिखकर कर सारनी एवं चचाई में 660 मेगावाट की ईकाई को    स्थापित   करने की मांग की है । सारनी   में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पहले दोरे  मे ही घोषणा की थी ,  कि ईकाई 1 से 5 के डिसमेनटल के बाद 660 मेगावाट  क्षमता  की सुपर क्रिटिकल  ईकाई का निर्माण किया जाएगा । सुशील शर्मा ने अपने में पत्र लिखा है की खंडवा से सस्ती बिजली  का उत्पादन सारनी , चचाई ओर बिरसिहपुर मे हो रहा है ।  चचाई एवं बिरसिहपुर  को एस इ सी एल की  कोयला खदान  से कोयला उपलब्ध होता है । खदानों की दूरी भी कम है ।  सतपुड़ा ताप विद्युत गृह  सारनी को पाथाखेडा एरिया एवं पेंच कन्हान   से  कोयला  मिलता है । संभवतः कोयला सस्ता मिलेगा तो बिजली भी सस्ती मिलेगी । महामंत्री सुशील शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि 660 – 660 मेगावाट ईकाई सारनी ओर चचाई में स्थापित करने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दे । विद्युत  मंडल कर्मचारी  यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने बताया कि  संगठन  विगत 3 वर्षों से लगातार समय समय पर मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान  एव  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी  सतपुड़ा ताप विद्युत गृह  सारनी एवं चचाई में 660 मेगावाट की ईकाई की स्थापना  के   लिए पत्र लिख रहा है ।  सतपुड़ा ताप विद्युत गृह  सारनी एव   चचाई में कंपनी के पास मूलभूत  सुविधाएँ  पहले से ही उपलब्ध  है। जिससे  इकाईयों  की स्थापना  करने मे लागत खर्च कमी होगी । नये ताप विद्युत   गृहों के निर्माण से  मध्यप्रदेश पावर जनरेटिग कंपनी लिमिटेड  का भविष्य सुरक्षित होगा महामंत्री के पत्र को विधायक डाँक्टर योगेश पंडागरे को सोपा गया । इस मौके पर   संतोष प्रजापति, जितेन्द्र वर्मा, सतीश कुमार, संदीप आरसे , राजकुमार श्रीवास्तव  , अंबादास सूने , निर्मल प्रजापति  एवं यूनियन  के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *