सिर्फ भाजपा में है आंतरिक लोकतंत्र – चिंतामणी मालवीय

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए प्रदेश प्रतिनिधि पूर्व सांसद चिंतामणी मालवीय और वीरेन्द्र कावडिया ने रविवार को जिला कार्यालय विजय भवन में अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओ से वन टू वन चर्चा की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा ने जिला कार्यसमिति के गठन को लेकर दो दो प्रतिनिधि हर जिले में भेजे है। जो अपेक्षित श्रेणी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ, जनप्रतिनिधियों से व्यापक चर्चा कर अपनी राय प्रदेश संगठन को देेगें। रविवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में प्रदेश द्वारा नियुक्त पूर्व सांसद चिंतामणी मालवीय, वीरेन्द्र कावडिया ने वन टू वन चर्चा की। जिनमें पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा. योगेश पंडाग्रे, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, ज्योति धुर्वे, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, वसंत बाबा माकोड़े, पूर्व विधायक रामजीलाल उइके, चंद्रशेखर देशमुख, गीता उइके, मंगलसिंग धुर्वे, निवर्तमान जिला महामंत्री मनीष सिंह ठाकुर, जगदीश पंवार, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके, कोआपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष विनय भावसार, कृषि उपज मंडी की पूर्व अध्यक्ष सरोज देवी शुक्ला ने प्रदेश प्रतिनिधियों को अपनी राय से अवगत कराया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद चिंतामणी मालवीय ने कहा कि भाजपा ही हिन्दूस्तान की एक मात्र पार्टी है जहां आंतरिक लोकतंत्र है जबकि अन्य दलो में तो परिवार तंत्र है। श्री मालवीय ने कहा कि देश का लोकतंत्र तब ही मजबूत हो सकता है जब पार्टियो में भी आंतरिक लोकतंत्र मजबूत हो और इस कसौटी पर सिर्फ भाजपा ही खरी उतरती है। श्री मालवीय ने कहा कि भाजपा पारदर्शी तरीके से अपनी ईकाईयों का गठन करती है और योग्य कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देती है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *