सारनी। विधायक डॉ. योगेश पण्डागरे ने शनिवार को लोनिया एवं खैरवानी पंचायत के गांवों का दौरा किया और ग्रामवासियो को कई सौगात दी। ग्रामीण अंचलों के दौरे पर पहुंचे विधायक डॉ पण्डागरे ने ग्राम लोनिया से विकलाई तक बनने वाली 4 किमी लम्बी सड़क का भूमिपूजन किया। यह सड़क विधायक द्वारा सुदूर सम्पर्क योजना में स्वीकृत कराई गई है। विकलाई गांव में ही विधायक निधि से स्वीकृत सीमेंट कंक्रीट रोड और नाली का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। विकलाई के ग्रामीणों की मांग पर डॉ पण्डागरे ने विधायक निधि से सार्वजनिक मंच के निर्माण की घोषणा की।इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों की चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं पूछी एवं मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्यायों का त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर भाजपा के ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मोहन मोरे, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र निगम,जनपद सदस्य रूपेश सिनॉटिया,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राकेश वर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष दीपक पटेल, राजेन्द्र वर्मा,ग्राम पंचायत केसरपंच,उपसरपंच जनपद सीईओ दानिश अली खान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।