बैतूल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 07 जनवरी को दोपहर 03 बजे मिंटो हॉल में प्रदेश में बनाए गए 2500 किचन शेड एवं 7100 किचन गार्डन (पोषण वाटिका) का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इनका निर्माण कोरोना काल में किया गया है।
इस वर्चुअल कार्यक्रम में जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधायक आमला डॉ. योगेश पण्डाग्रे, प्रधान जिला पंचायत श्री सूरजलाल जावलकर, जिला पंचायत सीईओ श्री एमएल त्यागी सहित रसोइयों, स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों एवं शाला प्रबंधन समिति सदस्यों ने भाग लिया।
सीईओ जिला पंचायत श्री त्यागी ने बताया कि जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम परिषद् द्वारा जिले की 75 शासकीय विद्यालयों में पोषण वाटिकाओं का निर्माण किया गया एवं स्कूली छात्रों को स्वच्छ एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए किचन शेड विहीन 50 शालाओं में किचनशेड का निर्माण कराया गया है।
शासकीय विद्यालयों में हरी, ताजी, शुद्ध आर्गेनिक सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों में ही पोषण वाटिकायें बनाई गई हैं। इन पोषण वाटिकाओं में अलग-अलग पोषण से भरपूर विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाई जा रही है। छात्रों में पोषण पूर्ति को ध्यान में रखते हुए संतुलित आहार रूप में इन्हीं सब्जियों में से प्रतिदिन अलग-अलग तरह की सब्जियों को पकाकर छात्रों को परोसा जाएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *