सारनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 66 वां अधिवेशन  मनाया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संघ भूमि नागपुर से किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने बताया कि कार्यक्रम की झलकियां पूरे देश भर में लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रसारित की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हर इकाई, हर जिले में  सभी कार्यकर्ताओं ने  66 वां राष्ट्रीय अधिवेशन का प्रसारण दिखा। नगर मंत्री आशीष वर्मा ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सारनी  बैतूल द्वारा लाइव प्रसारण का कार्यक्रम भारतीय नर्सिंग कॉलेज के पास रखा। नगर अध्यक्ष राहुल वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके लाइव प्रसारण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर मुख्य रुप से नगर सह मंत्री मोनू सराठे, नगर उपाध्यक्ष अमन नगले, नगर मीडिया प्रमुख कुलदीप साहू, नगर एसएफडी प्रमुख राहुल यादव,नगर सह सएफडी प्रमुख सुधीर भारती, महाविद्यालय प्रमुख मनीष पावर तुषार बामनेकर,राजकमल,आकाश,तरुण, अजय,अमन, रोहित आदि कार्यकर्ता इस लाइव प्रसारण में उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *