बैतूल। भारत भारती आवासीय विद्यालय के सचिव, पर्यावरणविद मोहन नागर की माताजी गुलाबदेवी का अंतिम संस्कार 22 दिसंबर को उनके गृह ग्राम रायपुरिया जिला राजगढ में किया गया। अंतिम संस्कार में बैतूल संसदीय क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद एवं प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,नागरिक बैंक के अध्यक्ष अतीत पंवार ने शामिल होकर मृतात्मा को श्रद्वाजंलि अर्पित की। श्रीमती गुलाब देवी का दुखद निधन 21 दिसंबर को उनके गृह ग्राम में हो गया था।