

सारनी। आज भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रशिक्षण वर्ग का स्थानीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, वरिष्ट भाजपा नेता पी जे शर्मा, जगन्नाथ डेहरिया,भाजपा जिलामंत्री रंजीत सिह, कमलेश सिंह, जी पी सिंह, सुधा चंद्रा, पंजाब राव बारस्कर,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादूर थापा, किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे,नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल जी की आतिथत्य में सम्पन हुआ।
जिसमे प्रथम सत्र के वक्ता आमला सारनी विधायक डा० योगेश पण्ड्राग्रे ने सबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठ नेता जगनाथ डैहरीया ने किया। एवं सरकार की उपलब्धियों पर विधायक जी ने प्रकाश डाला और कहा की प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश मे विकाश की नई इबारत लिखी रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के मिसन को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश की सरकार प्रतीबद्ध है सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हम सभी मिलकर किस तरह वंचित वर्ग तक पहुंचाए।
उसके पश्चात भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा के विषय पर अध्यक्ष प्रशिक्षण विभाग के कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह जी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सिंह ने कहा कि हमारी सभ्यता वासुदेव कुटुंबकम की रही है।उसके पश्चात कार्यकर्ताओं को व्यक्तित्व विकास के विषय पर संतोष पारीक जी ने पंजाबराव बारसकर जी की अध्यक्षता मे कर्ताओं को संबोधित भाजपा का प्रशिक्षित कार्यकर्ता वाणी से मिठा दिमाग से ठंडा कदमो और कघों से मजबुत रहना चाहीए उसके पस्चात गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शिव चौबे जी ने नारायण राठौर जी की अध्यक्षता में भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। उसके पश्चात सोशल मीडिया वीडियो का प्रभावी उपयोग के विषय पर सुनील राठौर जी ने जिला मंत्री रंजीत सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के सभी नवनियुक्क्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
+ There are no comments
Add yours