सारनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी के तत्वाधान में शनिवार को पाथाखेड़ा साप्ताहिक बाजार के सामने महंगाई और किसान विरोधी कानून के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इससे पहले दो घंटे सरकार की विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे ने कहा कृषि कानून किसान विरोधी है। यही वजह है कि हरियाणा और पंजाब के किसान लगातार जन आंदोलन करके किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से कर रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप नागले, समाजसेवी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉक्टर कृष्णा मोदी, किशोर चौहान, मोहम्मद इलियास ने कहा डीजल और पेट्रोल के दामों में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। बावजूद इसके सरकार महंगाई कम करने जरूरी निर्णय नहीं ले पा रही। वरिष्ठ नेताओं ने कहा गैस के दाम आसमान छू रहे। नई फसल आने के बावजूद आलू, प्याज के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे। फिर भी सरकार और उनके नुमाइंदे कृषि कानून को किसानों के पक्ष में बताने से पीछे नहीं हट रहे। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन की कार्रवाई की। इस मौके पर बटेश्वर भारती, विक्की सिंह, भोला कांति, विजय उपराले, वसीम खान, पिंटू अंसारी, बंटी करोसिया, मनोज पंडित, नारायण खातरकर, संदीप पासवान, मनोज वागद्रे, वजीर अंसारी, शांति पाल, संतोष देशमुख, राजेंद्र माने, रामा वाईकर, राजेंद्र मानकर, राजेश चौरे, देवगन लाल डहेरिया, नेहरू बेले, मिथिलेश सिंह, फैयाज अंसारी, प्रभु मसतकर, इरफान सिद्दीकी, आलोक राय, दिलीप शर्मा, मनोज नागवंशी, बंटी राकेश, मंगू दरसीमा, वैशाली रोहतिया, राजेश गौतम, सुनील मस कोले गौतम नागले नीरज माने, सुनील मर्सकोले, अजीत कुमार, सौरभ सिंह, विनोद कुमार समेत अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *