घोड़ाड़ोगरी। राठौर मैरिज लॉन में जनपद पंचायत द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा किसानों को सम्बोधित किया।किसानों के खाते में फसल बीमा की 33 प्रतिशत राशि डाली गईं। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेन्द्र मालवीय ने किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया कि फसलो को हुए नुकसान के लिए प्रदेश सरकार ने बैतूल जिले के किसानों के लिए 47 करोड़ 78 लाख रुपये की राहत राशि जारी की है। जो आगामी 15 दिनों में किसानों के बैंक खातों में पहुँच जायेगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की हितेषी सरकार है। वर्षो से कांग्रेस द्वारा बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को फायदा पहुंचाने के लिए जो किसान विरोधी ओर किसानों का शोषण वाला काम चल रहा था। उसे खत्म करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने किसान हितेषी कानून बनाये है। जिससे कांग्रेसी ओर वामपंथी बौखला गये है। किसानों को बरगलाने , बहकाने के लिए आंदोलन करने का काम चल रहा है। लेकिन हमारे देश का किसान जाग गया है। वो किसी के बहकावे में नही आने वाला। सम्मेलन को पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके ,पूर्व विधायक श्रीमती गीता उईके , भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बतरा ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके ,पूर्व विधायक श्रीमती गीता उईके ,पिछड़ा वर्ग मोर्चे के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय ,जिला उपाध्यक्ष विशाल बत्रा ,मण्डल अध्यक्ष राजेश मेहतो ,मोहन मोरे,तहसीलदार मोनिका विशवकर्मा,मुख्य कार्यपालन अधिकारी दानिश खान, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक उइके , भाजपा महामंत्री जतिन आहूजा (काकू आहूजा) सारणी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे,बिजिलाल धुर्वे ,रोहित चौहान ,मंडल उपाध्यक्ष राकेश अरोरा ,देवीप्रसाद जायसवाल, गगन अग्रवाल ,आशीष वागद्रे सहित भाजपा कार्यकर्ता, किसान,जनपद कर्मचारी उपस्थित थे।
किसान समेलन में सम्मिलित हुये जन प्रतिनिधि एव भाजपा नेता
+ There are no comments
Add yours