सारनी। सारनी की बेटी ने मिशन ड्रीम मिस इंडिया के मिस इंडिया कॉन्टेस्ट 2020 के फाइनल में अपनी जगह बनाई हैं। जानकारी के अनुसार सारनी की दुर्गा पांसे ने अपनी कड़ी मेहनत और लग्न से वोटिंग राउंड, कल्चर राउंड, डांसिंग, फिटनेस राउंड में कड़ी मशक्कत से पार कर फाइनल में जगह बनाई हैं। कोलकाता में आयोजित यह फाइनल 18 दिसंबर को होगा। जबकि बता दें कि दुर्गा पांसे नगरीय निकाय सारणी की स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत ब्रांड एम्बेसडर भी हैं और पूर्व में आयोजित मिस एमपी 2019 में जीतकर मिस एमपी 2019 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। वही दुर्गा पांसे ने बताया की वे सारणी शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना चाहती हैं सभी के सहयोग से वे फाइनल में पहुँच चुकी हैं उन्होंने कहा कि गूगल, फेसबुक के माध्यम से DURGA PANSE सर्च कर वोट देकर सभी सारणी शहर का नाम रोशन करने में सहयोग करें।
सारनी कि बेटी दुर्गा पांसे पहुँची मिस इंडिया कांस्टेंट के फाइनल में
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours