सारनी। ग्राम फूलबेरिया के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बैतूल के 4 स्वसहायता समूह की 30 महिलाओं की सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम सिलाई मशीन आपरेटर का शुभारंभ ग्राम भारती महिला मंडल के द्वारा नाबार्ड जिला बैतूल के सहयोग से 16 दिसंबर को आयोजित किया हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खालिद अंसारी मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड जिला बैतूल, कार्यक्रम के विशेष अतिथि सतीश पवार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जिला कार्यक्रम अधिकारी, बागडे यूनियन बैंक के मैनेजर चोपना के साथ ही इंडिया फास्ट इन्श्योरेंस एवं ग्रामीण आजीविका मिशन विकास खंड समन्वयक दीलिप हाथिया तथा संदीप गुप्ता तथा ग्राम संगठन की अध्यक्ष कल्पना राय तथा संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल की उपस्थित में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खालिद अंसारी द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु जो आज विभिन्न प्रकार के बैग बनाने की शुरुआत हैं। महिलाओं द्वारा फंसी आइटम, मछली पालन, नर्सरी, पार्लर, आंवले की टेस्टी बनाने का कार्य समूह की महिलाओं किये जाने की इच्छा जाहिर कि। संस्था प्रमुख भारती अग्रवाल की कार्य के प्रति प्रबल इच्छा शक्ति की अत्याधिक प्रसंशा की गई। संस्थाध्यक्ष अग्रवाल के कारण नाबार्ड के सहयोग से यह कार्यक्रम इतने शीघ्र हुआ। कार्यक्रम के विशेष अतिथि सतीश पवार द्वारा आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह की दीदी जो कि मेरे मिशन की हैं, यह हमारा एक परिवार हैं। बैग शिलाई के बाद किस प्रकार मार्केट देगे महिलाओं को समझाया तथा स्वसहायता समूह यदि अपनी लेनदेन कागजी कार्यावाही ठीक से करे तो आपकी आजीविका मिशन, बैंक एवं नाबार्ड आपके सहयोग के लिये हैं। आपकी लगन, मेहनत तथा कार्य के प्रति इच्छा शक्ति होना चाहिये अनेक कार्यों हैं जिसकी जानकारी दी गई। यूनियन बैंक मैनेजर बागडे द्वारा बैंक से लोन प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा समय पर अदायगी पर लोन देने में बैंक को कोई दिक्कत नही है। प्रशिक्षक अंकित बुनकर द्वारा विभिन्न प्रकार के बैग की किमत, सिलाई तथा से मार्केट देगे जानकारी दी गई। विकासखंड समन्यवयक दीलिप हाथिया द्वारा ग्राम संगठन को मजबूत बनाने के लिये जानकारी दी गई। मसाला, पोहा, मुरमुरे को यूनिट संबंधी जानकारी चर्चा की गई। ग्राम संगठन की अध्यक्ष कल्पना राय ने अपने उद्बोधन में संस्था एवं संस्था से प्रदीप विश्वास के द्वारा हमारे समूह जीवित हुये जानकारी दी गई। 30 महिलाओं को उपस्थित अतिथियों के द्वारा सिलाई का सम्पूर्ण आवश्यक सामान दिया गया तथा 780 छात्रवृति के रूप में दिया जाये यह कोर्स 21 दिन का है। 1200 से 400 बजे तक प्रशिक्षण का समय रहेगा प्रशिक्षक का लाभ उठाना महिलाओं का काम है। यह जानकारी संस्था प्रमुख द्वारा दी गई। मुख्य अतिथि एवं समूह की सदस्य झरना वैध द्वारा रिबन काट कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षक द्वारा डेमों बैग सिलकर दिखाया गया । सभी महिलायें अत्यधिक प्रसन्न थी। साथ ही सभी अतिथि भी कार्यक्रम से अत्यधिक खुश है। कार्यक्रम का संचालन कांता पंवार, कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रदीप विश्वास द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा नंदा सोनी, हितकला विजयवार, शबनम शेख, ज्योति बागडे, उज्जवला नागवंशी, आरजू अंसारी, पल्लवी पोटफोडे, राजू रावत, लीलाधर दवन्डे, अविनाश, धनराज गंगारे, रवि बिहारे का सहयोग रहा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *