सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा सहयोगी संस्था ओम साई विजन भोपाल के सहयोग से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत् आम नागरिकों को स्वच्छता से जोड़कर सिटिजन वायस नागरिक जुड़ाव स्वच्छता का संदेश जिंगल,मूवी,पोस्टर या ड्राइंग, भित्ति चित्र स्थानीय लोककला, नुक्कड़ नाटक आदि में निकाय के आमनागरिकों हेतु एक प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसके आवेदन फार्म 15 नवंबर तक वितरित किये गये जिसे आम  नागरिकों द्वारा 30 नवंबर तक उक्त गतिविधियों से संबंधित डाटा प्राप्त किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को नगर पालिका के सभागृह में सोमवार 14 दिसंबर को अपरान्ह 3  बजे प्रशस्ति पत्र दिया जाकर सम्मानित किया गया। जिसमें निकाय की स्वच्छता ब्रान्ड एम्बेसडर कुमारी दूर्गा पांसे को स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों में आम नागरिकों को जागरूक किये जाने हेतु सम्मानित किया गया। जिंगल-जिसमें स्वच्छता से संबंधित विज्ञापन गीत विषय शामिल थे नवीन बिहारे प्रथम, सावन सिन्दूर द्वितीय एवं आकाश कहार को तृतीय पुरूस्कार प्राप्त हुआ। मूवी प्रतियोगिता जिसमें प्रथम दूर्गा पान्से , द्वितीय हरिराम पान्से एवं उषा पान्से को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। भित्ती चित्र में प्रथम आर्यन कुमार, द्वितीय बालकराम यादव एवं पवन खातरकर द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक- शुभम यादव प्रथम, प्रेमसागर द्वितीय एवं रोहित नायक द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम माही झड़बड़े, द्वितीय पूर्वी यादव एवं निशा झड़बड़े द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें प्रमाण पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया। साथ ही सफाई मित्रों की कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें सफाई मित्रों को प्रदाय सुरक्षा उपकरण के उपयोग के सम्बंध में जानकारी दी गई। स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को भी पुरूस्कार प्रदान किया जाकर सम्मानित किया गया। यह प्रशस्ति पत्र  स्वास्थ्य निरीक्षक श्री के के भावसार द्वारा सभी प्रतिभागियोें एवंसफाईकर्मी को प्रदान किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *