सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी के वार्डों में विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ड के पाषर्दो ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम ज्ञापन में उल्लेख किया की सभी वार्डो में साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त की जाए, समय पर पार्षदो के आवेदन अनुसार स्टोन डस्ट मुरम,जेसी.बी फर्शी,सप्ताह के अंदर कार्यो के किये जाए, वर्क आर्डर होने के बाद भी हयुम पाईप एवं हाफ राउण्ड नाली का कार्य चालू कराए जाए, एक ही कार्य के जो हुए नही उनके बार-बार आवेदन बुलाए जाते है। परन्तु निराकरण नही किया जाता है उस पर ध्यान दिया जाए।, वार्डो में जिन ठेकेदारो को वर्क आर्डर मिल चुके है. उन्हे कार्य करने के लिए कहा जायें नही तो उन पर कार्यवाही की जावें,बिजली व्यवस्था दुरस्थ की जाए।,राशन कार्डो का घर-घर सर्वे करने के बावजूद जिन्हें पहले से राशन मिल रहा था उनमें से परिवार के कई सदस्यों के नाम किस आधार पर कांटे गये। और उनसे कहा जाता है, कि नगर पालिका से ठीक करवाये।तब ठीक होने के बाद भी 5 सदस्यों में से हर परिवार के 1 से2 नाम काट दिये गये एवं राशन नही दिया जा रहा है। ,वार्डो में ठेकेदारो के बिल पाषर्दो के प्रमाणीकरण के बीना पास नहीं किये जाऐ जब तक के पार्षद गुणवत्ता का प्रमाणीकरण न दे। और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जावे।,
वार्ड क्र.23 मे सी.सी रोड का कार्य जल्द पूरा किया जाए इन सभी समस्याओं का जल्दी निराकरण किया जाए लोगों की समस्याओं का समाधान शीघ्र नही किया गया तो हम सभी पार्षदगण धरणा प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही नगरपालिका प्रशासन की होगी। इस अवसर पर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, वार्ड क्रमांक 12 पार्षद नागेंद्र निगम ,वार्ड पार्षद लता जगदीश, वार्ड क्रमांक 33 पार्षद प्रवीण सूर्यवंशी, वार्ड क्रमांक 2 पार्षद सुनंदा नंदू पाटिल, वार्ड क्रमांक 30 पार्षद अजय साकरे, वार्ड क्रमांक 28 पार्षद नरेंद्र कुमार उधडे , वार्ड क्रमांक 5 पार्षद रेवाशंकर मगरदे, वार्ड क्रमांक 9 पार्षद बंडू मकोड़े, वार्ड क्रमांक 8 पार्षद शोभा राकेश सोनी, वार्ड पार्षद कांता बेलवंशी, वार्ड क्रमांक 4 पार्षद सुनीता यादव, वार्ड क्रमांक 25 पार्षद कमला धुर्वे, वार्ड क्रमांक 14 पार्षद बेबी मनोज ठाकुर, वार्ड क्रमांक 16 पार्षद सुनीता पवार, वार्ड क्रमांक 17 सपना गणेश , वार्ड क्रमांक 27 पार्षद संगीता धुर्वे, वार्ड क्रमांक 15 पार्षद संगीता दवडे, वार्ड क्रमांक 7 पार्षद अनिल वराठे सहित समस्त पार्षद उपस्थित थे।
वार्डो की समस्याओं को लेकर पार्षदों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
+ There are no comments
Add yours