भोपाल। हमीदिया अस्पताल में कोरोना वार्ड में बिजली गुल होने के बाद कोरोना के तीन मरीजों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक दिन पहले अस्पताल प्रबंधन को क्लीन चिट देने वाले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग रविवार दोपहर अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों से बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि अस्पताल की पूरी व्यवस्था बदली जाएगी। इसके अलावा जल्द ही सुल्तानिया अस्पताल को हमीदिया में शिफ्ट किया जाएगा। हमीदिया में सुल्तानिया अस्पताल 300 बिस्तर का होगा।

हर मशीन के बाहर उसकी जानकारी चस्पा होगी

सारंग ने कहा कि हमीदिया अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सारंग ने प्रबंधन को निर्देश दिए हैं। अस्पताल के सभी मशीनों पर ऑडिट नोट लगाया जाएगा। समय-समय पर मशीनों का ऑडिट होगा। यही नहीं, एमएसडब्लू वर्कर अस्पताल पर निगरानी रखेंगे। मरीजों के साथ ही उनके परिजनों से बातचीत करेंगे। उनसे मिली जानकारी को वे अधीक्षक को बताएंगे।

अस्पताल प्रबंधन का तर्क लाइट जाने से मौत नहीं हुईं

दो दिन पहले शाम को हमीदिया अस्पताल की बिजली गुल हो गई थी। उसी रात कोरोना के तीन मरीजों की मौत हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन रिपोर्ट में लाइट के कारण से मौत होने से इनकार कर चुका है। उनका कहना है कि बैकअप की व्यवस्था थी। मौत लाइट जाने कारण नहीं हुई है। शनिवार दोपहर सारंग ने मीडिया को जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधन की रिपोर्ट का खुलासा किया था।

अस्पताल में इंतजाम थे

सारंग का कहना था कि हमीदिया अस्पताल में करीब 6 बजे पर लाइट गई थी। हालांकि मेंटेनेंस नहीं करने वाले पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। डीन को नोटिस दिया गया है। सीएम के निर्देश पर उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही थी। इसमें अस्पताल अधीक्षक समेत अन्य लोगों को भी नोटिस दिया गया था।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *