सारनी। ऑल इंडिया एससी /एसटी/बीसी एम्पलाईज को-आडिंनेशन कौंसिल पाथाखेड़ा क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारिणी कौंसिल के बायलाज अनुसार चुनाव प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्यकारिणी का गठन किया गया, चुनाव प्रक्रिया कौंसिल के सैकड़ो सदस्यों की मौजूदगी में केन्द्रीय पदाधिकारीयों ने सम्पन कराकर रिपोर्ट वेकोलि केन्द्रीय महासचिव नंदकिशोर मंडलीक को सौंपा जिसमें नर्मदा प्रसाद मोहबे को अध्यक्ष,अनिल भुमरकर को पुनः दुबारा महासचिव, बालकिशन यादव को कोषाध्यक्ष एवं संतोष कैथवास को कार्यकारी अध्यक्ष और मीडिया प्रभारी के पदों पर नियुक्ति दी गई है साथ ही ५१ सदस्यों की क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई। यह नियुक्ति वेकोलि महासचिव नंदकिशोर मंडलीक दृवारा दी गई है। नई कार्यकारिणी में युवाओं को मौका दिया गया जिससे एससी /एसटी/ ओबीसी कोल कामगारों के ज्वलनशील मुद्दों को प्रबंधन के सामने मजबुती के साथ रखा जा सके। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालो मे रामराव आठनेरे,राजेश उईके, देवीलाल, प्रभुनाथ यादव, मनीष पंडोले,मनोज भारती, अरविंद भारती, रामसिंह,राजेश, संदीप बोबडे, किशनलाल बट्टी सहित समस्त सदस्यगण उपस्थित थे।