भाजपा कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व में अटलजी जैसी सहजता, मोदीजी जैसी दृढ़ता और शिवराजजी जैसी सरलता हो: हेमंत खंडेलवाल

Estimated read time 0 min read
  • सोहागपुर और शोभापुर में मंडल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए बोले भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष

बैतूल । भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है,। जबकि अन्य दल व्यक्ति आधारित हैं अर्थात वह पार्टी किसी न किसी व्यक्ति कर नाम से चल रही है। लेकिन भाजपा में कार्यकर्ता ही आधार है। अतः हमारे कार्यकर्ता का व्यक्तित्व उत्कृष्ट होना चाहिए जिससे उसके व्यक्तित्व में पार्टी की छवि झलके। यह विचार भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने आज मंगलवार की दोपहर होशंगाबाद जिले के सोहागपुर विधानसभा के सोहागपुर और शोभापुर भाजपा मंडलों में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग में “व्यक्तित्व विकास” विषय पर संबोधित करते हुए व्यक्त किए। शोभापुर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह पटेल ने की जबकि सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, भाजपा बैतूल जिला उपाध्यक्ष विशाल बत्रा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक उईके, सोहागपुर और शोभापुर मंडलों के अध्यक्ष एवं पूरी मंडल कार्यकारिणी सहित वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहे। अपने धाराप्रवाह उद्बोधन में व्यक्तित्व विकास विषय पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने आगे कहा कि व्यक्तित्व २ प्रकार का होता है। एक होता है बाह्य व्यक्तित्व और दूसरा होता है आंतरिक व्यक्तित्व। भाजपा कार्यकर्ता के दोनों ही व्यक्तित्व प्रभावशाली होना चाहिए। हालांकि समाज पर सबसे ज्यादा प्रभाव आंतरिक व्यक्तित्व डालता है। यह विद्वता और ज्ञान से विकसित होता है। हमारी बुद्धिमत्ता, तर्कक्षमता और विद्वता का विकास होना चाहिए। इन तीनों के विकास के लिए हमे अध्ययन करना चाहिए। महापुरुषों को पढ़ना चाहिए, हमें गाँधी जी को पढ़ना चाहिए, विवेकानंद जी को पढ़ना चाहिए, अम्बेडकर जी को पढ़ना चाहिए। हमारी बुद्धिमत्ता को बढ़ाने हेतु हमें कुछ समय मोबाइल से दूर रहकर किताबें पढ़ना चाहिए। विशेष बातों को नोट करना चाहिए। हमारी लिखने की आदत भी होनी चाहिए और उसे व्यक्त करने का ढंग भी आना चाहिए। श्री खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को विनम्र स्वभाव और आत्मीय व्यवहार रखने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारा स्वभाव भी हमारे लिए और पार्टी के लिए बहुत मायने रखता है। समाज में आपकी विश्वनीयता भी  होना चाहिए। जिस प्रकार मूर्ति बनाते समय हुई कोई भी गलती मूर्ति के आकार को प्रभावित कर पूरी मेहनत पर पानी फेर देती है उसी प्रकार कार्यकर्ता का व्यक्तित्व भी उपरोक्त सभी बातों से मिल कर बनता है। इसमें कोई भी कमी होने इसका दुष्प्रभाव हमारे व्यक्तित्व पर पड़ता है। अतः भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को उपरोक्त बातों पर अमल कर अच्छे व्यक्तिव का निर्माण करना चाहिए।  भाजपा कार्यकर्ताओं को अटल जी जैसी सहजता मोदी जी जैसी दृढ़ता और शिवराज जी जैसी सरलता अपने व्यक्तित्व में लानी चाहिए।  गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को होशंगाबाद जिले के शोभापुर सोहागपुर और खापरखेड़ा मंडलों के प्रशिक्षण वर्गों को संबोधित किया। इसी दिन बैतूल जिले से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बत्रा ने भी उक्त तीनों मंडलों में अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इन तीनों मंडलों के अन्य सत्रों में हरदा जिले के वरिष्ठ नेता देवी सिंह सांखला और उदय सिंह चौहान और दीपक नेमा ने भी अन्य विषयों पर प्रशिक्षण  छात्रों को संबोधित किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours