रानीपुर। जुवाड़ी फीडर के 10 गांव की किसानों ने सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली ना मिल पाने से नाराज सोमवार सुबह घोड़ाडोंगरी बिजली कार्यालय का घेराव किया। किसानों ने बैतूल परासिया स्टेट हाईवे पर पोल रखकर जाम लगा दिया जिससे कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई वही किसान सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली देने की मांग एवं रात की जगह दिन में बिजली दिए जाने की मांग को लेकर सड़क पर नारेबाजी करने लगे किसानों के प्रदर्शन की सूचना  मिलने पर  एमपीईबी के शाहपुर सबडिवीजन के एई संदीप मेश्राम घोडाडोंगरी बिजली ऑफिस पहुंचे उन्होंने किसानों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया जिस पर किसान ने स्टेट हाईवे से हटे और जाम खोला। वहीं सूचना मिलने पर घोडाडोंगरी पुलिस और रानीपुर पुलिस भी बिजली ऑफिस पहुंच गई।

किसान उल्लू नहीं तो रात रात भर जागे

जुआड़ी के किसान नरेंद्र कुमार महतो राजेश महतो व छुरी के किसान दीपक पटेल ने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है जिसके चलते खेतों में फसल सूख रही है सरकार किसानों को 10 घंटे बिजली देने का वादा करती है लेकिन बिजली कंपनी 2 से 3 घंटे ही बिजली दे रही है। उसमें भी किसान लो वोल्टेज की समस्या से परेशान है। वही किसानों को रात में बिजली दी जाती है। किसान उल्लू नहीं है, जो रात रात भर जाग कर खेतों में सिंचाई करने के लिए बिजली का इंतजार करें। किसानों ने दिन में बिजली देने की मांग की है। लगातार मांग करने के बाद भी किसानों की समस्या का समाधान नहीं होने पर आज किसान सड़क पर उतरे है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *