सारणी। विधानसभा क्षेत्र आमला-सारनी के विकासखंड आमला के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोमलापुर में विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के कर कमलो द्वारा सुदूर संपर्क योजना से निर्मित होने जा रही मार्ग का भूमिपूजन किया। जिसकी लागत राशि 14 लाख रूपए एवं ग्राम लीलाझर में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत निर्मित होने जा रहे कूप (नल-जल) का भूमिपूजन किया। जिसकी लागत राशि 36.98 लाख रूपए है। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश खंडेलवाल समाजसेवी, मोरखा मंडल अध्यक्ष यदुराज रघुवंशी, किशन सिंह रघुवंशी, सोमलपुर सरपंच रवि पवार, खेड़लीबाजार सरपंच योगेश रघुवंशी, पीएचई एसडीओ वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत लीलाझर की उपस्थिति में कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *