रानीपुर। पुरानी रंजिश को लेकर की थी युवक की हत्या रानीपुर पुलिस, बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के मार्ग निर्देशन मे रानीपुर थाना प्रभारी रमेश पिपलोद दिया व उनकी टीम द्वारा नाबालिक परिवर्तित नाम को आदिवासी दीपावली के अवसर पर ग्राम कुही से घुग्गी चोपना गए नाबालिग को पिछले वर्ष की आदिवासी दीपावली के समय हुए झगड़ा मारपीट को लेकर 23 नवंबर को अपरहण कर दूधावानी निवासी अमित परते एवं घुग्गीनिवासी धीरन मर्सकोले कमल कमल धुर्वे योजनाबद्ध तरीके से कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या कर शव को सीता खेड़ा के जंगल में फेंक दिया था पुलिस ने नाबालिग के शव को दस्तयाब कर आरोपी गणों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की और घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी जप्त की। गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया गया और आरोपियों को दंडित कराए जाने हेतु रानीपुर थाना प्रभारी को दिशा निर्देश दिए नाबालिक की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता सुरेश जी के द्वारा सात दिवस के बाद दर्ज कराई थी जिस पर मामला अपराध धारा 363 भा द वि कायम कर विवेचना में लिया गया था।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *