सारनी। घोड़ाडोंगरी की महिला डॉक्टर मधु मालवीय ने सोमवार को अपनी वैवाहिक जीवन की 12 वीं वर्षगांठ घोड़ाडोंगरी में स्थित गोपाला गौशाला में जाकर गौमाता का पूजन कर मनाई ।डॉ मधु मालवीय ने अपने पति जितेंद्र मालवीय के साथ गौशाला में पहुंचकर गौ माता का पूजन कर अपने हाथों से चारा खिलाकर वर्षगांठ मनाई।डॉ मधु मालवीय ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में उत्साह उमंग के पल ऐसी जगह पर जाकर मनाना चाहिए। जिससे दूसरों को भी खुशी मिले। मालवीय ने बताया कि हमें अपने जन्म दिवस अपनी वैवाहिक वर्षगांठ आस पास स्थित गौशाला, हॉस्पिटल या अनाथ आश्रम में जाकर मनाना चाहिए। जिससे कि हमारी खुशी में वह लोग भी शामिल हो सकें जिन्हें हमेशा तकलीफ और दुख मिलता रहा है।वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर सभी लोगों ने गौशाला में पहुंच कर जितेंद्र मालवीय ,डॉ मधु मालवीय को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी।
गौशाला पहुंचकर मनाई शादी की वर्षगांठ
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours