• मंडल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियो को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न


बैतूल।
 भारतीय जनता पार्टी के मंडलो में लगने वाले प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियो को लेकर जिला स्तरीय बैठक जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन मंे संभागीय टोली के सदस्य संतोष पारिख (होषंगाबाद) देवीसिंह सांखला (हरदा) की उपस्थिती में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने की। बैठक में सांसद दुर्गादास उइके,प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे,संभागीय टोली के सदस्य अरूण श्रीवास्तव विषेष रूप से मौजूद थे। बैठक में प्रषिक्षण वर्ग की संरचना बताते हुए संतोष पारिख ने कहा कि पार्टी में प्रषिक्षण सतत चलने वाली प्रक्रिया है। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देष पर यह प्रषिक्षण वर्ग देष के हर प्रदेष में हो चुके है। मध्यप्रदेष में उपचुनावो के कारण विलंब से शुरू हो रहे है। श्री पारिख ने कहा कि मंडल प्रषिक्षण वर्ग दो दिवसीय होगें तथा इसमें शासन की कोरोना गाईडलाईन का पूर्ण पालन किया जाएगा। उन्होने कहा कि भाजपा मे प्रषिक्षण वर्ग के माध्यम से अच्छे कार्यकर्ताओ का निर्माण करना कार्य पद्वति है। बैठक में श्री पारिख ने प्रषिक्षण वर्ग हेतू केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा दिए दिषा निर्देषो की विस्तृत जानकारी दी। देवीसिंह सांखला ने कहा कि भाजपा दो तीन वर्ष में कार्यकर्ताओ को प्रषिक्षित करने के लिए प्रषिक्षण वर्ग आयोजित करती है। परंतू इस बार वर्ग कोरोना के वजह से अलग तरह से हो रहे है। कार्यकर्ता का रात्रि विश्राम वर्ग स्थल पर नही होगा। श्री सांखला ने कहा कि प्रषिक्षण वर्ग के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओ को विचार धारा , इतिहास आदि के बारे में प्रषिक्षित करती है। सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि प्रषिक्षण से कार्यकर्ता का वैचारिक पक्ष सषक्त होता है। उन्होने कहा कि जीवन में हर पल सीखते रहना चाहिए। सीखने की कोई आयु नही होती है। प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति अन्य दलो से भिन्न है। इसमें प्रषिक्षण वर्गो की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यकर्ताओ को विचारधारा से मजबूत करने के लिए प्रषिक्षण वर्ग आवष्यक है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने प्रषिक्षण वर्ग की भूमिका से कार्यकर्ताओ को अवगत कराया।

श्री शुक्ला ने मंडल प्रशिक्षण वर्ग हेतू जिले की जानकारी भी दी। उन्होने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग जिले के सभी मंडलो में 15 दिसंबर तक किए जाएगें। बैठक के समापन पर 26/11 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के शहीदो को श्रृद्वांजलि दी गई। बैठक का संचालन प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रमुख कमलेष सिंह ने एवं आभार जिला व्यवस्था प्रमुख कांति यादव ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख, मंडल व्यवस्था प्रमुख उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *