सारनी। भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री धर्मराज शुक्ला एवं बी एम एस के प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुकर साबले जी ने सारनी नगर प्रवास के दौरान नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ सारनी एवं मध्यप्रदेश विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ , पाॅवर इंजीनियरिंग ऐम्प्लिाई ऐसोसिऐशन मजदूर संघो की बैठक ली। नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ केे जिला अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री द्वेय द्वारा संयुक्त रूप से संगठनों को संबोधित करते हुये संगठनात्मक कार्यो की जानकारी ली तथा अपने संगठनों को और अधिक मजबूत सक्रिय किये जाने पर विस्तृत रूप से पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कोल फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डब्लु सी एल प्रभारी श्री शिवदयाल बिसन्द्रे, नर्मदापुरम संभाग प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर , श्री सुदामा सिंह जिला मंत्री , म.प्र. विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ के के. के जैन प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनिल सरियाम पाॅवर इंजीनियरिंग एम्प्लाई ऐसोसिऐशन के प्रचार-मंत्री की उपस्थिती में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले की सभी नगरीय निकायों में शीघ्र ही नवीन कार्यकारिणी के गठन करने पर भी चर्चा हुई।  इस अवसर पर श्री साबले जी द्वारा कहा गया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना देश-प्रदेश के मजदूरों के हितों को पूरा करने के लिये ही हुई है। पूर्व की भांति आगे भी मजदूर संघ मजदूर के हित में मजबूती के साथ लड़ता रहेगा। इस अवसर पर नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष श्री के के भावसार जी द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुये सभी का आभार व्यक्त किया एवं जिले की नगरीय निकायो में कार्यरत दै.वे.भो. कर्मी विनियमित कर्मी नियमित कर्मीयो के विभिन्न सेवाए संबंधी समस्याओं से प्रान्तीय अध्यक्षों को अवगत कराते हुये निकायों में कार्यरत दै.वे.भो. कर्मचारियों को विनियमित करने तथा विनियमित कर्मचारियों को नियमित किये जाने पर चर्चा कर शासन स्तर पर निराकरण की मांग की तथा श्री भावसार द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही जिले के समस्त नगरीय निकायों के कर्मचारियों की समस्याओं को जानने हेतु जिले का दौरा कार्यक्रम दिनांक 02 दिसबंर से 05 दिसबंर 2020 तक किया जावेगा जिसमें प्राप्त मांग एवं प्राप्त समस्याओं का निराकरण स्थानीय एवं शासन स्तर पर संगठन के माध्यम से निराकरण करने का प्रयास किया जावेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *