शाहपुर। हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी का बड़ा महत्व है. देवउठनी एकादशी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। उसी उपलक्ष में आज शाहपुर में जीवन दायनीय मा माचना तट पर ग्यारह सौ दीप जलाए गए और मा माचना की आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। लगातार 8 वर्षों से शाहपुर सभी नगर वासी द्वारा यह कार्यक्रम किया जा रहा है इसमें मुख्य रूप से संतोष सोनी, श्याम प्रजापति,श्याम शुक्ला, विनोद मोरे, सतीश मोरे, आशीष परसाई, निशी राठौर, ज्ञान चंद्र राठौर एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *