• शासकीय कर्मचारी एवं भाजपाइयों ने मिलकर आयोजित किया विवाह समारोह

घोड़ाडोंगरी। नरागृ वाटिका कान्हावाडी में देवउठनी ग्यारस पर तुलसी विवाह समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा जनपद सीईओ दानिश अहमद खान सहित शासकीय कर्मचारी घराती बने वही बारातियों की भूमिका भाजपा के पदाधिकारियों ने निभाई|
कार्यक्रम में भगवान शालिग्राम की बैंड बाजे के साथ बारात निकाली गई जो परिसर में घूमने के बाद तुलसी कानंन पहुंची जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तुलसी विवाह संपन्न कराया गया आयोजन में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक उईके, मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, जिला उपाध्यक्ष विशाल बत्रा, पिछड़ावर्ग मोर्चा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, उपसरपंच नितेश भुजवरे सरपंच कमलेश परते, सचिव ममता कोल सहित गांव के लोग उपस्थित थे|

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *