बैतूल। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सुश्री मनु धुर्वे ने बताया कि जिले में मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पर हॉकी के प्रतिभावान खिलाडिय़ों के लिए हॉकी फीडर सेंटर 2020-21 हेतु खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। फीडर सेंटर में खिलाडिय़ों के चयन हेतु 47 बालिका एवं 60 बालकों ने अपना पंजीयन करवाया। खिलाडिय़ों की संख्या को देखते हुए चयन ट्रायल दो चरणों में सम्पन्न की जा रही है।
चयन ट्रायल का प्रथम चरण 24 नवंबर को आयोजित किया गया, जिसमें खिलाडिय़ों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं फिजीकल टेस्ट लिया गया। फिजीकल टेस्ट में खिलाडिय़ों द्वारा शटल रन, फ्लाइंग स्टार्ट, रनिंग, मेडिसिन बॉल थ्रो इत्यादि परीक्षण दिया गया।
चयन ट्रायल के द्वितीय चरण में 25 नवंबर को खिलाडिय़ों का स्किल टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें खिलाडिय़ों को ग्राउण्ड पर बॉल के साथ हिट, स्लेप, ड्रिब्लिंग, स्कूल इत्यादि परीक्षण देना होगा एवं अंत में एक प्रेक्टिस मैच द्वारा खिलाडिय़ों की अन्य स्किल्स का भी परीक्षण होगा।
फीडर सेंटर चयन ट्रायल में चयन उपरांत चयनित खिलाडिय़ों को मप्र शासन खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल से प्रदाय सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।
हॉकी फीडर सेंटर में खिलाडिय़ों के चयन ट्रायल हेतु जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति निर्धारित की गई, जिसमें प्राचार्य शासकीय एमएलबी विद्यालय बैतूल श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर, क्रीड़ा अधिकारी शासकीय जेएच महाविद्यालय सुश्री नीलिमा पीटर, क्रीड़ा प्रभारी शिक्षा विभाग श्री जगदीप वर्मा, पीटीआई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुलताई श्रीमती रश्मि बाथरे, हॉकी प्रशिक्षक श्री रिशु सिंह, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष श्री अक्षय वर्मा, सचिव श्री जगेन्द्र तोमर एवं हॉकी प्रमोटर श्री हेमन्तचंद दुबे व सदस्य शामिल रहे।
विभाग की ओर से श्री हेमन्त विश्वकर्मा, श्री राधेलाल बनखेड़े एवं जिला प्रशिक्षक श्री महेन्द्र सोनकर द्वारा चयन ट्रायल में सहयोग दिया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *