शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, 5 लाख का नुकसान

Estimated read time 0 min read

सारनी। कोयलांचल नगरी के  मस्जिद चौक में स्थित एक कपड़े की दुकान में मंगलवार की अलसुबह 11 बजे अचानक ही आग लग गई। जिसमें कि भीषण रूप ले लिया और इस आग में पूरी दुकान का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जाता है कि पाथाखेड़ा की मस्जिद चौक में स्थित महक साड़ी एंड गारमेंट में अचानक ही आग लग गई जिसकी जानकारी तत्काल फायर बिग्रेड तथा पाथाखेड़ा चौकी को दी गई। दुकान संचालक हसीब खान ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे अचानक ही मेरी दुकान में शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे पूरी दुकान में आग लग गई, इस आग से दुकान के अंदर रखे पूरे कपड़े जलकर खाक हो गए। मुझे आगजनी में मुझे लगभग 5 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वही आग लगने की जानकारी जैसे ही फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को लगी दोनों तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू करने में लग गए। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours