• अंत्येष्टि में शामिल हुए जिलाध्यक्ष

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद कैलाष नारायण सारंग के निधन पर जिले के पार्टी पदाधिकारियो, जनप्रतिनिधयो ने गहन शोक व्यक्त करते हुए श्रृद्वांजलि दी है। पार्टी के प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि कैलाष सारंग का निधन प्रदेष भाजपा की बडी क्षति है। उन्हेने प्रदेष में पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन दे दिया। श्री सारंग ने हजारो कार्यकर्ताओ का निर्माण किया। पार्टी नेताओ ने शोक संतृप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईष्वर से प्रार्थना की है। 

जिलाध्यक्ष हुए अंत्येष्टि में शामिल

वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व सांसद कैलाष सारंग का रविवार को भोपाल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र एवं प्रदेष के चिकित्सा षिक्षा मंत्री विष्वास सारंग ने दी। इस अवसर पर प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान, प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेष संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित प्रदेष से आए कार्यकर्ता, मंत्री, सांसद, विधायक शामिल हुए। बैतूल जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने भोपाल पहुंचकर स्व.कैलाष सारंग के पार्थिव शरिर पर पुष्पाजलि अर्पित की। श्री शुक्ला के साथ भाजयुमो प्रदेष कार्यसमिति सदस्य कृष्णा गायकी, भावेष गायकवाड भी थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *